भोपाल। स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने MP POLICE के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। राजधानी भोपाल में आयोजित पुलिस अलंकरण समारोह में सीएम ने कहा कि आने वाले तीन सालों में MP POLICE के सभी खाली पद भरे जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार नया पुलिस भर्ती बोर्ड गठित करेगी, जिससे भर्ती प्रक्रिया और आसान हो जाएगी।
MP POLICE भर्ती में तेजी लाने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने समारोह में कहा कि वर्तमान में प्रदेश में लगभग 20 हजार पद खाली हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 7,500 पदों की भर्ती की जाएगी। अगले वर्ष भी इतने ही पद भरे जाएंगे और आने वाले तीन साल के भीतर सभी रिक्त पदों को भरने का लक्ष्य तय किया गया है।
सीएम ने कहा – “भर्ती प्रक्रिया में अब किसी प्रकार की देरी नहीं होगी। कर्मचारी चयन मंडल की दिक्कतों से बचने के लिए अलग MP POLICE भर्ती बोर्ड बनाया जाएगा।”
पुलिसकर्मियों के लिए विशेष भत्ते की घोषणा
सीएम मोहन यादव ने वीवीआईपी मूवमेंट में लगे कर्मचारियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब उन्हें छठवें वेतनमान के तहत विशेष भत्ता और जोखिम भत्ता दिया जाएगा। इससे MP POLICE जवानों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए आरक्षण
मुख्यमंत्री ने पुलिस, जेल और नगर सुरक्षा के शहीदों की विधवा और बच्चों के लिए भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि स्नातक स्तर की सीटों पर उनके लिए आरक्षित सीटें तय की जाएंगी।
पुलिसकर्मियों का सम्मान
स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर आयोजित इस समारोह में कुल 65 MP POLICE अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। इनमें –
- 12 पुलिस अधिकारियों को वीरता पदक
- 8 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा)
- 3 अधिकारियों को जेल/नगर सेवा विशिष्ट सेवा पदक
- 32 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक
- 5 जेल पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक
- 8 नगर सेवा एवं नगर सुरक्षा अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक
सीएम ने कहा कि यह सम्मान न केवल अधिकारियों के लिए गौरव की बात है, बल्कि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रेरणा भी है।


