(MP Board)मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस बार 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी 2026 से शुरू होकर 3 मार्च 2026 तक चलेंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी 2026 से शुरू होकर 2 मार्च 2026 को समाप्त होंगी। दोनों कक्षाओं का पहला पेपर हिंदी विषय का होगा।
परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगी। परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। उत्तरपुस्तिका परीक्षा से 10 मिनट पहले और प्रश्नपत्र 5 मिनट पहले बांटे जाएंगे। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।

MP Board 10वीं परीक्षा टाइम टेबल 2026
- 11 फरवरी – हिंदी
- 13 फरवरी – उर्दू
- 14 फरवरी – नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (सभी विषय) एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
- 17 फरवरी – अंग्रेजी
- 19 फरवरी – संस्कृत
- 20 फरवरी – मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी
- 24 फरवरी – गणित
- 27 फरवरी – विज्ञान
- 2 मार्च – सामाजिक विज्ञान
MP Board 12वीं परीक्षा टाइम टेबल 2026
- 7 फरवरी – हिंदी
- 9 फरवरी – उर्दू, मराठी
- 13 फरवरी – भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, पशुपालन, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
- 14 फरवरी – बायोटेक्नोलॉजी, गायन-वादन, तबला-पखावज
- 16 फरवरी – संस्कृत
- 17 फरवरी – ड्राइंग एंड डिजाइन
- 18 फरवरी – रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, ड्राइंग एंड पेंटिंग, गृह प्रबंध एवं पोषण
- 19 फरवरी – मनोविज्ञान
- 20 फरवरी – NSQF के सभी विषय, शारीरिक शिक्षा
- 21 फरवरी – कृषि, होम साइंस (कला समूह), अकाउंटेंसी
- 23 फरवरी – जीव विज्ञान
- 25 फरवरी – गणित
- 26 फरवरी – राजनीति शास्त्र
- 27 फरवरी – इंफॉरमेटिक प्रैक्टिसेस
- 2 मार्च – समाजशास्त्र
- 3 मार्च – भूगोल, फसल उत्पादन एवं बागवानी, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना विज्ञान एवं स्वास्थ्य


