भोपाल। मध्यप्रदेश में इस समय Monsoon अपने चरम पर है और प्रदेश के 45 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस Monsoon सीजन में अब तक करीब 16 इंच बारिश दर्ज की गई है। खासकर पूर्वी मध्यप्रदेश के जिलों में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।
शनिवार को मौसम विभाग ने 10 जिलों में Heavy Monsoon Rain और 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया है। मंडला, सिवनी, बालाघाट, मैहर और डिंडोरी में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मंडला जिले में Monsoon Flood के कारण 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 2 लोग लापता हैं।
मंडला में Monsoon Flood से तबाही
मंडला जिले में Monsoon के चलते भारी नुकसान हुआ है। 300 से ज्यादा मकान और कई सड़कें व पुल टूट गए हैं। प्रशासन ने अब तक 312 लोगों को रेस्क्यू कर 7 राहत शिविरों में सुरक्षित पहुंचाया है। हरसी डैम के भर जाने से शिवपुरी और ग्वालियर के करीब 20 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

सिवनी में 9 घंटे में 6.5 इंच Monsoon Rain
शुक्रवार को सिवनी जिले में 9 घंटे के भीतर 6.5 इंच Monsoon Rain रिकॉर्ड की गई। छतरपुर के खजुराहो में करीब ढाई इंच, उमरिया और नौगांव में 1.8 इंच, सतना में 1.1 इंच, पचमढ़ी और ग्वालियर में आधा इंच बारिश हुई। कटनी, शहडोल, सीधी, मैहर, मऊगंज समेत कई जिलों में Monsoon Rain के चलते घर-दुकानों में पानी भर गया।
इन जिलों में आज Monsoon Rain का अलर्ट
शनिवार के लिए मौसम विभाग ने छतरपुर, दमोह, सागर, कटनी, जबलपुर, रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम जिलों में Heavy Monsoon Rain का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है।
भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, विदिशा, सीहोर, बालाघाट समेत कई जिलों में भी भारी Monsoon Rain का दौर जारी रहेगा।
Monsoon के तीन ट्रफ बना रहे हैं भारी बारिश की स्थिति
मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, प्रदेश में तीन Monsoon Trough सक्रिय हैं, जिनमें एक प्रमुख मानसूनी टर्फ भी शामिल है। इनके प्रभाव से आने वाले 4-5 दिनों तक प्रदेश में Monsoon Rain का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।


