HEMANT KHANDELWAL (MP BJP Chief)- अब मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। मंगलवार को भोपाल स्थित पार्टी मुख्यालय में उनके अलावा किसी ने नामांकन नहीं भरा, और उनके नाम का प्रस्ताव खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रखा। ऐसे में यह तय है कि HEMANT KHANDELWAL अब निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाएंगे।
60 वर्षीय HEMANT KHANDELWAL बैतूल से दूसरी बार के विधायक हैं और वाणिज्य व विधि स्नातक हैं। उनका संबंध वैश्य समाज से है, जो भाजपा का पारंपरिक समर्थक वर्ग रहा है। खंडेलवाल के नाम पर मुहर लगने से पार्टी को ज़मीनी कार्यकर्ताओं से दोबारा जुड़ने का अवसर मिलेगा।
RSS की विरासत और राजनीतिक अनुभव
MP BJP Chief बनने जा रहे HEMANT KHANDELWAL का संघ परिवार से गहरा नाता रहा है। उनके पिता विजय खंडेलवाल 1996 से 2008 तक चार बार बैतूल से सांसद रहे। HEMANT पहले भी बैतूल जिला भाजपा अध्यक्ष और राज्य भाजपा कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। वे वर्तमान में कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट का संचालन कर रहे थे।
उनकी ताजपोशी एक बड़े बदलाव का संकेत है, क्योंकि बीते 15 वर्षों से मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पद पर लोकसभा या राज्यसभा सांसद ही रहे हैं। खंडेलवाल इस ट्रेंड को तोड़ते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने वाले पांचवें विधायक होंगे।

राजनीति के संकेत और वैश्य समाज को संदेश
MP BJP Chief के तौर पर HEMANT KHANDELWAL की नियुक्ति वैश्य समाज के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है। पिछले 31 वर्षों में पहली बार कोई वैश्य नेता भाजपा की प्रदेश इकाई की कमान संभालने जा रहा है। इससे भाजपा का पारंपरिक वोट बैंक फिर से सक्रिय हो सकता है।
HEMANT KHANDELWAL मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दोनों के करीबी माने जाते हैं। 2008 में जब उन्होंने उपचुनाव लड़ा था, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 100 से ज्यादा सभाएं की थीं, जिससे उनकी जीत पक्की हुई थी।
इसके अलावा, HEMANT KHANDELWAL के परिवार द्वारा संचालित स्कूल मॉडल से ही शिवराज सरकार ने CM Rise स्कूल की प्रेरणा ली थी। इस तरह MP BJP Chief के रूप में खंडेलवाल का चयन संगठनात्मक और विचारधारा दोनों स्तरों पर संतुलन साधने वाला कदम है।


