MP News: सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा, भाई दूज से लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए हर माह
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए की ऐतिहासिक घोषणा
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बार फिर लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों को बड़ी सौगात दी है। सीएम ने खंडवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऐलान किया कि भाई दूज से प्रदेश की लाड़ली बहनों को हर महीने ₹1500 की राशि प्रदान की जाएगी।
सीएम ने कहा कि यह राशि दिवाली के पावन पर्व से शुरू होकर बहनों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। उन्होंने कहा, “हमारी लाड़ली बहनें आत्मनिर्भर बनें, यही हमारा संकल्प है।”
School Dress: छात्र-छात्राओं को ड्रेस के पैसे मिलेंगे सीधे खाते में
इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने स्कूल ड्रेस को लेकर भी बड़ी घोषणा की। अब विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म के लिए कपड़े नहीं दिए जाएंगे, बल्कि ड्रेस की राशि सीधे छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और छात्र अपनी पसंद से ड्रेस ले सकेंगे।
रक्षाबंधन पर मिलेगा 250 रुपए का विशेष उपहार
रक्षाबंधन के मौके पर भी सरकार ने बहनों को विशेष आर्थिक सहयोग देने का वादा किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन पर हर लाड़ली बहना को ₹250 की आर्थिक सहायता दी गई है। यह राशि महिलाओं को सम्मान और आत्मबल देने के उद्देश्य से दी जाती है।

भाई दूज 2025: जानें कब है त्योहार
भाई दूज का पर्व, जो भाई-बहन के रिश्ते को और गहरा करता है, 2025 में 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह दिवाली के पांच दिवसीय पर्व का अंतिम दिन होता है। इसी दिन से महिलाओं को ₹1500 की नियमित आर्थिक सहायता देना शुरू किया जाएगा।
दिवाली 2025 का पूरा पंचांग:
- 18 अक्टूबर 2025 – धनतेरस
- 19 अक्टूबर 2025 – नरक चौदस
- 20 अक्टूबर 2025 – दीपावली
- 22 अक्टूबर 2025 – गोवर्धन पूजा
- 23 अक्टूबर 2025 – भाई दूज
निवाड़ी में भी हुआ था पहले ऐलान
इससे पहले निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में भी सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया था कि दीपावली से हर लाड़ली बहना को ₹1500 प्रतिमाह मिलेंगे और यह राशि हर रक्षाबंधन पर ₹250 की बढ़ोतरी के साथ दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि 2028 तक यह राशि ₹3000 प्रतिमाह तक पहुंच जाए।
योजना की वर्तमान स्थिति
अब तक लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं को 25 किस्तें दी जा चुकी हैं। एक महिला लाभार्थी को सालाना ₹15,000 तक की सहायता मिल रही है। अगस्त 2023 और अगस्त 2024 में विशेष ₹250 की सहायता भी दी गई थी।


