रतलाम | NEWSOFFICE24 डेस्क
रतलाम जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जब रामपुरिया से रतलाम की ओर आ रहा एक ऑटो ओवरलोड होने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह
मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक निर्धारित संख्या से कहीं अधिक सवारियों को लेकर चल रहा था। जैसे ही ऑटो रामपुरिया की पुलिया के पास पहुंचा, वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फुर्ती दिखाते हुए घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भिजवाया।
पुलिस जांच में जुटी, चालक पर होगी कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला ओवरलोडिंग और लापरवाही से वाहन चलाने का है। आरोपी ऑटो चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हादसे में घायल लोगों की सूची:
- सलीम (65) पिता मंसूर
- शमशाद बी (60) पत्नी सलीम
- वाजिद (70) पिता आजाद खान
- गलीबाई (80) पिता कालू वसुनिया
- कृष्णा (16) पिता प्रकाश वसुनिया
- विसना (12) पिता प्रकाश वसुनिया
- सुनीता (30) पत्नी बालू
- कालीबाई (40) पत्नी गोवर्धन खराड़ी
- शांति बाई (45) पत्नी प्रभु
- कुंवरी बाई (45) पत्नी सरदार वसुनिया
स्थानीय लोगों ने निभाई मानवता की मिसाल
घटना के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों ने जिस तरह से रेस्क्यू में मदद की, वह काबिले तारीफ है। घायलों को समय पर प्राथमिक उपचार मिलने से बड़ी जनहानि टल गई।